मुंडन कराने जा रहे 50 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तालाब में डूबे, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

मुंडन कराने जा रहे 50 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तालाब में डूबे, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Published : Sep 26, 2022, 01:11 PM IST

यूपी के जिले लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडन कराने जा रहे 50 लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई और सभी डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 लोगों सहित ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई और सभी डूब गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग नवरात्र के पहले चंद्रिका देवी के मंदिर में मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं तीन शव बाहर निकाले गए हैं। सात की तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सीतापुर के अटरिया स्थित टिकौली गांव के निवासी के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला