सुब्रत राय के आवास पर पहुंची MP पुलिस, सहारा ग्रुप के डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ जारी हुआ NBW वारंट

सुब्रत राय के आवास पर पहुंची MP पुलिस, सहारा ग्रुप के डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ जारी हुआ NBW वारंट

Published : Apr 21, 2022, 04:56 PM IST

सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा को गिरफ्तार करने मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत राय, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाप नन बेलेवल वारंट लेकर आई है। सहारा समूह के चेयरमैन के खिलाफ दतिया में 14 केस दर्ज हैं । एमपी पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा स्टेट पहुंच रही है।
 

लखनऊ: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा को गिरफ्तार करने मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सुब्रत राय, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाप नन बेलेवल वारंट लेकर आई है। सहारा समूह के चेयरमैन के खिलाफ दतिया में 14 केस दर्ज हैं । एमपी पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा स्टेट पहुंच रही है।

Amazon पर शानदार ऑफर - इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, होम डेकोर और अन्य सामानों पर पाएं भारी छूट.
मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि 14 लोगों के खिलाफ नन बेलेवल वारंट जारी हुआ है। स्थानीय पुलिस के साथ वे सुब्रत राय के आवास पर जाएंगे। अगर सुब्रत राय अपने आवास पर नहीं मिलते हैं तो उनके यहां मौजूद लोगों को वारंट दिया जाएगा। सहारा ग्रुप के चेयरमैन पर दतिया कोतवाली में ढाई करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है।

चिटफंड सोसायटी बनाकर पैसा हड़पने का केस
सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं। वहीं कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी है। सहारा कंपनी ने लोगों से पैसा जमा करवाएं और फिर मैच्योरिटी होने पर पैसा नहीं दिया। बता दें दिसंबर 2021 में गुना की जिला अदालत ने सहारा चेयरमैन सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

MP में दर्ज हैं कई मुकदमे
सहारा इंडिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। बता दें करीब 6 महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जौरा और कैलाश में सहारा इंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं, जिसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। सहारा कंपनी ने लोगों से पैसा जमा करवाएं और फिर मैच्योरिटी होने पर पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय मिलेंगे तो उनको गिरफ्तार कर साथ ले जाएंगे।

इनके खिलाफ दर्ज हैं केस
मध्य प्रदेश में सहारा इंडिया के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी मामले में जौरा मुरैना और कैलाश सर में पुलिस ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय, कैलाश सर के फ्रेंचाइजी प्रबंधक जगदीश प्रसाद गुप्ता, सबलगढ़ के फ्रेंचाइजी प्रबंधक तो तोषक अग्रवाल, मुरैना-जौरा के सेक्टर प्रबंधक ज्ञानेश शुक्ला, दिग्विजय सिंह रीजनल मैनेजर इंदौर के एरिया मैनेजर देवेंद्र सक्सेना वाराणसी सहारा की प्रबंधक बीके श्रीवास्तव डिप्टी मैनेजर ओ पी श्रीवास्तव और सेक्टर मैनेजर अरविंद सिंह समेत कई अन्य सहारा कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला