महाशिवरात्रि: विश्वनाथ भगवान का विवाह, सबसे पहले हुई हल्दी... देखें महादेव की शादी का अलौकिक दृश्य

महाशिवरात्रि: विश्वनाथ भगवान का विवाह, सबसे पहले हुई हल्दी... देखें महादेव की शादी का अलौकिक दृश्य

Published : Feb 28, 2022, 12:06 PM IST

वीडियो डेस्क। 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस दिन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। महादेव की नगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि के पर्व तैयारियों की धूम देखने को मिल रही है। ये पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

वीडियो डेस्क। 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस दिन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। महादेव की नगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि के पर्व तैयारियों की धूम देखने को मिल रही है। ये पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था और इसी दिन भोलेनाथ के विवाह का दिन भी माना जाता है। इस उपलक्ष्य में भगवान शिव व माता पार्वती का विवाहोत्सव 27 फरवरी रविवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर शुरु हुआ। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा पर हल्दी तेल अर्पण किया।  लोकाचार पूर्ण रजत प्रतिमा पर महिलाओं ने हल्दी लगाने की रस्म निभाई। रविवार की संध्याबेला पर भगवान शिव की प्रतिमा पर महिलाओं द्वारा लोकगीत गाते हुए हल्दी व तेल चढ़ाकर परंपराओं का निर्वहन किया गया। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना के गीत गाए गए। मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान रहा। महादेव के विवाह का ये अलौकिक दृश्य देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से और महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में संपूर्ण सुखों की प्राप्ति होती है।  
 

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज