चकेरी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय विमान का इंजन हुआ फेल, टक्कर के बाद रुका

चकेरी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय विमान का इंजन हुआ फेल, टक्कर के बाद रुका

Published : Mar 06, 2022, 03:05 PM IST

चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा के अनुसार चेन्नई से कानपुर आ रहे डोजियर विमान की लैंडिंग के समय उसका बायां इंजन फेल हो गया। जिसके बाद विमान असंतुलित होकर रनवे के किनारे चला गया। लोहे की वस्तु से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि विमान सवार पायलट और वासुयेना के जवानों को सुरक्षित निकाला जा सका।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चकेरी एयरपोर्ट (Chakeri Airport) पर तटरक्षक बल का एक विमान लैंडिंग करते समय रनवे पर फिसल गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। हालांकि विमान में सवार सभी लोग फिलहाल सुरक्षित हैं। यह हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है। हालांकि इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 

चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा के अनुसार चेन्नई से कानपुर आ रहे डोजियर विमान की लैंडिंग के समय उसका बायां इंजन फेल हो गया। जिसके बाद विमान असंतुलित होकर रनवे के किनारे चला गया। लोहे की वस्तु से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि विमान सवार पायलट और वासुयेना के जवानों को सुरक्षित निकाला जा सका। 

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से यह हादसा सामने आया। विमान अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ कुछ दूरी पर चलकर एक लोहे के टकराकर रुक गया। हालांकि इस बीच विमान में आग भी लग गई। मंगलवार को हुए इस हादसे का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी बड़ी थी। हालांकि सूझबूझ और तत्परता से इसे टाला जा सका। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार कोस्टगार्ड विमान असंतुलित होने के बाद रनवे से भटक गया था। विमान के बाएं इंजन ने लैंडिंग के बाद काम करना बंद कर दिया था। जैसे ही पायलटों ने विमान को रनवे पर उतारा, वह दाईं ओर चला गया और आगे जाकर टकरा गया। विमान कानपुर के चकेरी जा रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला