मकर संक्रांति पर CM योगी ने दलित परिवार के साथ खाई खिचड़ी, देखें वीडियो

मकर संक्रांति पर CM योगी ने दलित परिवार के साथ खाई खिचड़ी, देखें वीडियो

Published : Jan 14, 2022, 04:00 PM ISTUpdated : Jan 14, 2022, 05:07 PM IST

सीएम गोरखपुर के मानबेला के पीरू शहीद मुहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दलित अमृत लाल भारती के घर पर पहुंचे। उन्होंने अमृत लाल से उनका हाल पूछा और खिचड़ी खाकर गोरखनाथ मंदिर की पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) ने आज एक बार फिर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए दलित परिवार के यहां भोजन किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष के साथ तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना गाइड लाइन (covid guidelines) का भरपूर पालन करते हुए नजर आए। फर्टिलाइजर गेट के पास स्थित झुंगिया में अमृत लाल भारती के घर पर सहभोज में माननीय मुख्यमंत्री ने खिचड़ी खाया। इस अवसर पर परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री को बाबा साहेब अम्बेडकर तथा भगवान बुद्ध के चित्र के रूप में स्मृति चिन्ह दिया।

दलित बस्ती में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उतावले दिखे लोग
शुक्रवार सुबह से नगर निगम के कर्मचारी मानबेला की पीरू शहीद दलित बस्ती को चमकाने में जुटे हुए थे। दोपहर 12 बजते बजते बस्ती पूरी तरह स्वच्छ दिखने लगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुहल्ले के लोगों के उत्साह का ठिकाना न रहा। लोग अपने-अपने घर की छतों पर चढ़कर मुख्यमंत्री को देखने के लिए उतावले नजर आए। दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित अमृत लाल के घर पहुंचे। कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने के कारण अमृत लाल के घर पर खिचड़ी, दही, सब्जी, पापड़ बना हुआ था।

40 वर्ष पुरानी है दलित के घर खिचड़ी खाने की परंपरा 
मुख्यमंत्री ने अमृत लाल के घर खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बता दें दलित के घर खिचड़ी खाने की परंपरा करीब 40 वर्ष पुरानी है। मुख्यमंत्री पूर्व में भी इस परंपरा का निर्वहन करते रहे हैं। उनसे पूर्व में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ इस परंपरा का निर्वहन करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अमृत लाल का परिवार सुबह से उत्साहित था। उनके घर में सुबह से तैयारी की जा रही थी। अमृत लाल भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनका परिवार करीब 30 वर्षों से गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है।

02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
Read more