संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, परिवार ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, परिवार ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Published : Apr 08, 2022, 06:34 PM IST

मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहित की मौत के बाद मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुँचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उसके बेटी की हत्या उसके पति ने की है। 

मथुरा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहित की मौत के बाद मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुँचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उसके बेटी की हत्या उसके पति ने की है। 

जानकारी के मुताबिक कानपुर की रहने वाली निहारिका की शादी उनके परिजनों ने कई वर्ष पूर्व मथुरा के सिविल लाइन स्थित रहने वाले प्रशाल शर्मा के साथ हुई। प्रशाल शर्मा एक बैंक में असिस्टेंट मैंनेजर के रुप मे कार्यरत है। निहारिका के परिजनों का कहना है कि प्रशाल शर्मा ने उनकी बेटी को बीमा के पैसे लेने के लिए मारा है। क्योंकि उनका कहना है कि इससे पहले भी प्रशाल शर्मा अपनी पहली पत्नी को बीमा का पैसा हड़पने के लिए मार चुका था। उनको इस बात की जानकारी तब लगी जब वह अपनी बेटी की शादी कर चुके थे। अब परिजनों का कहना है कि कई वर्षों से उनकी बेटी को प्रशाल शर्मा प्रताड़ित करता चला आ रहा था, इसकी शिकायत उनकी बेटी निहारिका ने की थी, लेकिन हर बार राजीनामा कर लिया जाता था। उनको पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई है, तो उन्होंने आकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहै थे।


इस घटना की जानकारी मृत महिला के परिजनों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया यहा मृत विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि उनके पति ने जहर की गोलियां खिला कर उनकी बेटी की हत्या की है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला