कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पुत्र को भेजा जेल

कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पुत्र को भेजा जेल

Published : Apr 28, 2022, 12:47 PM IST

मथुरा में कलयुगी पुत्र ने पैसों के लिए पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मृतक के छोटे बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन जांच में उनका दूसरे बेटा ही आरोपी पाया गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में थाना सदर क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में अपने घर में मृत पाए गए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या उनके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए हत्यारोपी कलयुगी पुत्र को जेल भेज दिया है।

पैसों की खातिर कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की बेरहमी के साथ हत्या कर दी। विदित हो कि 24-25 अप्रैल की रात्रि को 80 वर्षीय बुजुर्ग हुकुम चंद सैनी का शव उनके ही घर की छत पर लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला हत्या का बताते हुए जांच शुरू कर दी थी। मृतक के छोटे बेटे नितिन सैनी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के दूसरे पुत्र विनोद सैनी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विनोद सैनी ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसके पिता ने डूब क्षेत्र में मिले जमीन के मुआवजे की दो करोड़ 90 लाख रुपए की राशि अपने भाई को दे दी थी। लेकिन पुत्रों को कुछ नहीं दिया था जो कि गरीबी में जीवन यापन कर रहे थे। मुआवजे की दूसरी किस्त भी एक बड़ी राशि के रूप में आने वाली थी। 

इसके लिए कलयुगी पुत्र विनोद सैनी लगातार अपने पिता पर पैसों के लिए दबाव बना रहा था। बेटी की शादी व पढ़ाई के लिए वह अपने पिता से पैसे मांग रहा था। लेकिन उसे आशंका थी कि पहली बार की तरह इस बार भी उसके पिता मुआवजे की राशि को अपने भाई को ही दे देंगे। इसी के चलते उसने अपने सोते हुए पिता की सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी। लेकिन पिता की हत्या का पाप छुप नहीं सका, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला