यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद मानसिक रूप से परेशान हुई छात्रा, फांसी लगाकर की आत्महत्या

यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद मानसिक रूप से परेशान हुई छात्रा, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published : Mar 31, 2022, 04:43 PM IST

माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक इंटर की छात्रा ने बन्द कमरे में फंखे के हुक से बीती देर रात फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। 

उन्नाव: माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक इंटर की छात्रा ने बन्द कमरे में फंखे के हुक से बीती देर रात फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी, लोगों में चर्चा यह भी रही कि इंटर का पेपर लीक होने से वह तनाव में आ गई। फिलहाल अभी इसकी पुष्टि परिजन नहीं कर रहे हैं। पुलिस के सुसाइड नोट मिला है। मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने छात्रा की मौत को लेकर ट्वीट भी किया है।

थाना क्षेत्र के रुदाई खेड़ा गांव निवासी अशोक पाल की पुत्री शिवांकी (17) इंटर की छात्रा थी। बीते दिन वह अंग्रेजी का पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र पर गयी थी पेपर लीक होने के बाद वह वापस घर लौटी थी। मां छोटे भाई के साथ मवेशियों को चराने के लिए खेत गयी थी। देर रात घर लौटी तो बेटी का शव कमरे में लटकता देखा तो कोहराम मच गया। मां ने बताया कि पहले से ही मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका उपचार चल रहा था पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका दो बहनों के बीच छोटी थी बड़ी बहन नैंसी की शादी हो गई है। छोटा भाई सुभाष है। 

घटना की जानकारी माखी की पुलिस को हुई मौके पर चौकी इंचार्ज पावा राजेन्द्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। महिला सिपाहियों से तलाशी के दौरान उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने लिखा है मेरे माता-पिता को कुछ ना हो मैंने स्वयं फांसी लगाई है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेजा है। रिश्तेदारों का कहना है कि किन वजहों से फांसी लगाई है अभी यह स्पष्ट नहीं है इंटर का पेपर लीक हुआ है इसके साथ ही वह बीमार भी रहती थी। पूरे मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी छात्रा की मौत के बाद ट्वीट किया है और सरकार पर हमला बोला है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more