'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ...' की तख्ती लेकर थाने पहुंचा बदमाश, अपहरण कांड में 25 हजार का इनाम था घोषित

'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ...' की तख्ती लेकर थाने पहुंचा बदमाश, अपहरण कांड में 25 हजार का इनाम था घोषित

Published : Mar 16, 2022, 05:38 PM IST

गोंडा पुलिस के भय व डर से गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड का वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गौतम सिंह अपने भाई अनिल सिंह के साथ छपिया थाने में जाकर "मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं’’ की लिखित तख्ती हाथ में लेकर 'आप मुझे गिरफ्तार कर लो गोली ना मारो हमको गोली से डर लगता है' कहते हुए आत्मसमर्पण किया। 

गोण्डा: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा पुलिस के भय व डर से गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड का वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी गौतम सिंह अपने भाई अनिल सिंह के साथ छपिया थाने में जाकर "मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं’’ की लिखित तख्ती हाथ में लेकर 'आप मुझे गिरफ्तार कर लो गोली ना मारो हमको गोली से डर लगता है' कहते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान अभियुक्त गौतम सिंह ने बताया कि मैं व्यापारी अपहरण काण्ड में शामिल था। और पुलिस अधीक्षक गोंडा की अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के डर व भय से खुद थाने में आकर आत्मसमर्पण किया हूं।

 छपिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। बीते दिनों छपिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक गल्ला व्यवसाई का कुछ लोगों ने दुकान से अपहरण किया था। शोर मचाने पर गल्ला व्यवसाई को छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे और गल्ला व्यवसाई से रंगदारी की मांग की थी। जिसमें अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था गौतम सिंह वांछित चल रहा था और पुलिस के खौफ से आज आप समर्पण किया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला