हरदोई में युवक पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल रेफर

हरदोई में युवक पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल रेफर

Published : Sep 12, 2022, 11:37 AM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 04:00 PM IST

यूपी के हरदोई में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

हरदोई: लोनार थाना क्षेत्र के भीखपुर में युवक के पैर पर गोली लगने की घटना सामने आई हैं। जिसमें युवक ने अज्ञात चार हमलावरों पर फायर करने का आरोप लगाया हैं। सूचना पर परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में सीएचसी बावन में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं।
लोनार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक युवक के पिता ने सूचना दी हैं कि उसका पुत्र पवन दीक्षित खेत जा रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए, जिन्हें देखकर वह भाग खड़ा हुआ, इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने पवन पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं। स्थानीय पुलिस ने प्रथम दृष्टया कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया हैं। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि जांच चल रही हैं, जांच में जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जायेगा।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला