दबंगों ने युवक पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, परिवार ने स्थानीय पार्षद के गुर्गों पर लगाया आरोप

दबंगों ने युवक पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, परिवार ने स्थानीय पार्षद के गुर्गों पर लगाया आरोप

Published : Apr 25, 2022, 02:18 PM IST

लखनऊ में रंगदारी न मिलने पर रविवार रात दबंगों ने एक महिला के बेटे को जिंदा जला दिया। महिला ठेला लगाकर परिवार का खर्च चलाती है। किसी तरह उसके बेटे को बचाकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
 

लखनऊ में रंगदारी न मिलने पर रविवार रात दबंगों ने एक महिला के बेटे को जिंदा जला दिया। महिला ठेला लगाकर परिवार का खर्च चलाती है। किसी तरह उसके बेटे को बचाकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

4 युवकों पर रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़िता का नाम कुसुम है। वह हुसैनगंज के सुदामापुरी में मोहल्ले में रहती है। उसके बेटे सनी (35) के मुताबिक उसकी मां मोहल्ले में ही ठेले पर दुकान लगाती हैं। स्थानीय दबंग अरविंद सोनकर, शिव, टार्जन और शिवम दुबे पटरी दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं। रुपए नहीं मिलने पर दुकान बंद कराने की धमकी देते हैं।

शनिवार को भी आरोपियों ने उसकी मां से रुपए की मांग की थी। रुपए न मिलने पर दुकान हटवाने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी होने पर शनि आरोपियों से बात करने गया, तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। कुसुम का आरोप है कि अरविंद और उसके साथी सट्टा भी खिलवाते हैं।

पुलिस ने लिया शिकायत का नहीं लिया संज्ञान
कुसुम के मुताबिक, शनिवार को उसने बेटे सनी के साथ हुई मारपीट और रंगदारी मांगे जाने की शिकायत हुसैनगंज थाने में की थी। मगर, पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे डांटकर भगा दिया था। इसकी वजह से आरोपियों का हौसला बढ़ गया। कुसुम ने बताया कि रविवार रात में करीब 9 बजे के बाद उनका बेटा महावीरपुरी इलाके में गया हुआ था।

वहां आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसकी पिटाई के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने किसी तरह से पानी डाल कर शनि के शरीर पर लगी आग बुझाई। लपटों में घिरने की वजह से सनी का शरीर करीब 50 परसेंट तक झुलस गया था। उसे इलाज के लिए परिवार वालों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला