महिला अस्पताल में नवजात की देखभाल के लिए चल रहा धन उगाही का खेल, कैमरे पर मरीज के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

महिला अस्पताल में नवजात की देखभाल के लिए चल रहा धन उगाही का खेल, कैमरे पर मरीज के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

Published : Jun 10, 2022, 07:33 PM IST

 गोंडा के जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु की देखभाल के नाम पर यानी कि नवजात को एसएनसीयू में रखने के लिए उनसे मोटी रकम वसूलने का गोरखधंधा चल रहा है। मरीज व उनके परिजनों से वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मोटी रकम की मांग करते रहते हैं। बीमार नवजात शिशुओं को चिकित्सा सहायता देने के नाम पर वसूले जाते हैं। 

गोंडा: यूपी के गोंडा के जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु की देखभाल के नाम पर यानी कि नवजात को एसएनसीयू में रखने के लिए उनसे मोटी रकम वसूलने का गोरखधंधा चल रहा है। मरीज व उनके परिजनों से वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मोटी रकम की मांग करते रहते हैं। बीमार नवजात शिशुओं को चिकित्सा सहायता देने के नाम पर वसूले जाते हैं। 1000 रुपए से 2500 रुपए तक। यदि अगर तीमारदार घूस की रकम देने में सक्षम नहीं होता है। तो एसएनसीयू  खाली ना होने का हवाला देकर लौटा लिया जाता है। और कुछ लोगों को हॉस्पिटल के सामने कई प्राइवेट नर्सिंग होम से सांठगांठ कर प्राइवेट हॉस्पिटल में शिशुओं को इलाज के लिए एडमिट करवा दिया जाता है। इसी लिए मरीज और उनके परिजन मजबूरन परिजन पैसा भी देते हैं। एक मरीज से पैसा लेते वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल जिला महिला अस्पताल की CMS ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

गोंडा जिला अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयां (एसएनसीयू) अनमोल शिशु जीवन की सुरक्षा एसएनसीयू बीमार नवजात शिशुओं को अति आवश्यक चिकित्सा सहायता दे कर उनका जीवन बचाने के नाम पर गोंडा के महिला चिकित्सालय में वसूली एसएनसीयू में बीमार नवजात शिशुओं को चिकित्सा सहायता देने के नाम पर वसूले जाते हैं। जहां इनके तीमारदारों से 1000 से लेकर 2500 तक मोटी रकम वसूले जाते हैं। उस वसूली का कमीशन प्राइवेट हॉस्पिटल वाले पूरी ईमानदारी से महिला हॉस्पिटल के एसएनसीयू के कर्मचारियों को देते हैं। लगातार कई वर्षों से गोंडा मुख्यालय के जिला हॉस्पिटल व महिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों और अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते भ्रष्टाचार का बड़ा सिंडिकेट चलता आ रहा है।

वहीं, पूरे मामले पर जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का सुषमा सिंह ने कहा है कि अभी तक पूरा प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं था। संज्ञान में आने के बाद जांच टीम बनाकर जांच करवाई जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी इस विषय पर अधिकारियों से बात की जाती है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'