रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गया ADO ऑफिसर, ठेकेदार की शिकायत पर गांव पहुंची थी एंटी करप्शन टीम

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गया ADO ऑफिसर, ठेकेदार की शिकायत पर गांव पहुंची थी एंटी करप्शन टीम

Published : Nov 11, 2022, 05:24 PM IST

यूपी के जिले मुरादाबाद में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने एडीओ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उनकी शिकायत ठेकेदार के द्वारा की गई थी, जिसके बाद विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने छजलैट नगर पंचायत में हैंडपंप लगाने व मरम्मत का कार्य करने वाले ठेकेदार जितेंद्र की शिकायत पर छजलैट ब्लॉक के एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ठेकेदार जितेंद्र ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत की थी कि उसने छजलेट ब्लॉक में हैंडपंप लगाने व उनकी मरम्मत का कार्य किया था। उसके द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण करने के बाद एडीए पंचायत कुलदीप सिंह को उसका बिल पास करना था लेकिन एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह बिल पास करने के बदले 5000 रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

ठेकेदार की शिकायत पर एंटी करप्शन विभाग की टीम में 5000 रूपए के नोटों पर रंग लगाया और उसके सिरीज नंबर नोट कर ठेकेदार जितेंद्र को दे दिए। ठेकेदार जितेंद्र एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह को रिश्वत के 5000 हज़ार रुपए देने के लिए मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस इलाके के ब्लॉक कार्यालय पहुंचा। वहां ठेकेदार ने एडीओ पंचायत कुलदीप को 5 हजार रुपए दे दिए, जैसे ही एडीओ ने 5000 की रिश्वत ली तभी वहां पहले से ही जाल बिछाए एंटी करप्शन विभाग की टीम ने एडीओ पंचायत को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाकर रंगीन पानी बोतलों में भरकर सील कर दिया और रिश्वत के 5000 के रंग लगे नोटों के साथ कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइंस पहुंचे। वहां तहरीर देकर एडीओ पंचायत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला