बंटी-बबली की जोड़ी ने बनाई फर्जी मेट्रीमोनियल साइट, 35 लोगों को लगाया एक करोड़ से अधिक का चूना

बंटी-बबली की जोड़ी ने बनाई फर्जी मेट्रीमोनियल साइट, 35 लोगों को लगाया एक करोड़ से अधिक का चूना

Published : Sep 26, 2022, 12:09 PM IST

यूपी के जिले मुरादाबाद में बंटी और बबली की जोड़ी ने फर्जी मेट्रीमोनियल साइट बनाकर लोगों से ठगी की है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों ही शिक्षा अच्छी हुई है लेकिन उसके बाद भी 35 लोगों से करीब एक करोड़ से अधिक लोगों को चूना लगा चुके हैं।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग जोड़ें को गिरफ्तार किया है। जिसने कई फर्जी मेट्रीमोनियल साइट बनाकर अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक रुपयों की चपत लगा दी है। पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है वह झारखंड का रहने वाला है और युवती बिहार की बताई जा रही है। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन साइबर ठग बंटी बबली का खुलासा किया है। 

दरअसल शहर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले कर्नल सुरेंद्र शाही ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके साथ मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से शादी कराने के नाम पर अब तक 27 लाख रुपये का फ्रॉड किया जा चुका है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।  जिसके बाद पुलिस ने कोटा में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बबलू कुमार और साथ ही बिहार के जनपद वैशाली की रहने वाली पूजा को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिविल लाइन अनूप कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि ये अपने आप में अनोखे तरह का फ्रॉड है। दोनों पढ़े-लिखे होने के साथ बहुत ही शातिर है। उन्होंने आगे बताया कि इन्होंने कई हाई प्रोफाइल मेट्रीमोनियल साइट डवलप की और लोगो के साथ फ्रॉड करना शुरू कर दिया। दोनों ने अब तक 35 लोगों को एक करोड़ सोलह लाख रुपये का चूना लगा दिया है। शहर के कर्नल सुरेन्द शाही की शिकायत पर जांच शुरू की तो बंटी-बबली का जोड़ा पकड़ा गया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला