बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो लोगों को दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस 

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो लोगों को दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस 

Published : Sep 05, 2022, 12:40 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में दो लोगों को तालिबानी सजा दी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और छानबीन शुरू की। 

मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र में भीड़ ने दो व्यक्तियों पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तालिबानी सजा दी। भीड़ ने दोनों को जमीन पर गिरा कर बेरहमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में उन्हें जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस के द्वारा बच्चा चोरी की घटना का खंडन किया गया और मारपीट करने वाले लोग खिलाफ पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। 
दरअसल मुरादाबाद पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब थाना भोजपुर इलाके के सरदार नगर अटरिया में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा दो लोगो को तालिबानी सजा सुनाते हुए उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर डाली। भीड़ ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का आरोप लगाते हुए पहले दोनों को बंधक बनाया और फिर उन्हें उस वक्त तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गए। हंगामे की सूचना पर थाना भोजपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गई और भीड़ के चंगुल से घायलों को कब्जे में लेना चाहा। इस बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही फिर से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर डाली। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को बचाया। ये पूरा घटनाक्रम वहा मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद करके अब वायरल कर दिया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीओ ठाकुरद्वारा अपेक्षा निम्बोडिया ने बताया कि कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की झूठी खबर फैला कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, इस तरह की कोई घटना नही है। दो व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला