बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने मंदबुद्धि युवक को पकड़ा, मुरादाबाद पुलिस ने लोगों से की अफवाह न फैलाने की अपील 

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने मंदबुद्धि युवक को पकड़ा, मुरादाबाद पुलिस ने लोगों से की अफवाह न फैलाने की अपील 

Published : Sep 14, 2022, 05:01 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में भीड़ ने एक मंदबुद्धि युवक को पकड़ लिया। इस युवक को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस की पड़ताल में कुछ और ही कहानी सामने आई। 

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब बच्चा चोरी की अफवाह तेजी के साथ फैली। बच्चा चोरी के आरोप में लोगो ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ कर पुलिस को सौपा। पुलिस इस व्यक्ति को मंद बुद्धि बता कर लोगो से अफवाह न फैलाने की अपील भी कर रही है।

दरअसल घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक की बताई जा रही है, जहां जहां पर लोगो ने एक 10-12 साल के बच्चे को किसी व्यक्ति द्वारा ले जाने की अफवाह तेजी के साथ फैल गई। बच्चे के पिता का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति उसके बेटे को उठा कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस घटना पर जानकारी देते हुए सीओ सिविल लाइन अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को सोपे गए व्यक्ति का नाम अशोक है और मंद बुद्धि बताया जा रहा है। यह मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा इलाके के एक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा है जो ऐसे ही घूमता रहता है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला