पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, पथराव के बाद हुई फायरिंग से मचा हड़कंप

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, पथराव के बाद हुई फायरिंग से मचा हड़कंप

Published : Apr 26, 2022, 12:35 PM IST

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना इलाके की नवाबपुरा की घटना हैं, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव हुआ, उसके बाद फायरिंग हुई जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना इलाके के नवाबपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्ष पुरानी रंजिश के चलते आमने सामने आ गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर देसी बम से हमला कर दिया। हमले में फायरिंग के अंदर कुछ लोगों के छर्रे लगे हैं, जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना से इंकार किया जा रहा है। लेकिन घटनास्थल पर बिखरे हुए पत्थर इस घटना को बयान कर रहे हैं। दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, फायरिंग में कई लोगों की चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गया है।

एक सप्ताह पहले हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व सुलेमान और जमाल लल्ला विवाद हो गया था। दोनों परिवार आमने-सामने ही रहते हैं। देर रात को फिर घोसी समाज के लोग आपस में भिड़ गए। लालबाग चौकी के नजदीक ही दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों तरफ से फायरिंग की गई और देसी बम भी फेंके गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। पथराव में अनीस के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। आरोप है कि मुनव्वर के बच्चे जीशान, इकराम व फैजल तथा अकरम पधान के बच्चे शानू व शाहनवाज ने जमाल के घर पर हमला बोला है। 

सीओ- तहरीर पर दर्ज होगी रिपोर्ट 
तो वहीं अनीस का मां शाहजहां ने बताया कि हमले से सभी लोग सहम गए। पत्थर लगने से घर के शीशे टूट गए हैं। सूचना मिलने पर लालबाग पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने थाने पर सूचना दी जिससे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सड़कों पर खड़े लोगों को हटाया। नागफनी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सीओ महीश चंद्र गौतम ने भी मौका मुआयना किया और कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा कड़ी कार्रवाई करेगी। सीओ ने कहा है कि लालबाग में दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी। फायरिंग और बमबारी से इंकार करते हुए कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला