मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी को भी लगी चोट

मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी को भी लगी चोट

Published : Jun 02, 2022, 12:17 PM IST

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

मुरादाबाद पुलिस और बदमाश के बीच कटघर थाना इलाके में देर रात मुठभेड़ हुई। यहां पुलिस को देखते हुए बदमाश ने फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। बदमाश जनपद में आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। उस पर गोकशी का भी एक मामला दर्ज है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था और वह 25000 का इनामी था। 
पुलिस की ओऱ से जानकारी दी गई कि बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस के जवान को भी चोट लग गई। पुलिस की ओऱ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में चोटिल जवान और बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि लगातार बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस कड़ी में चेकिंग के दौरान बदमाश ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला