दुकानदार ने चूने की जगह दिया सफेद सीमेंट, संक्रमण से मुर्गी के हजारों चूजों की चली गई जान

दुकानदार ने चूने की जगह दिया सफेद सीमेंट, संक्रमण से मुर्गी के हजारों चूजों की चली गई जान

Published : Nov 25, 2022, 12:36 PM ISTUpdated : Nov 25, 2022, 01:21 PM IST

यूपी के जिले मुरादाबाद में चूने की जगह सीमेंट देने से हजारों चूजों की जान चली गई। जिसके बाद पीड़ित ने दूकानदार और उसके 2 बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में मुर्गी के चूजों की मौत का एक मामला सामने आया है। जिसमें दुकानदार की लापरवाही के चलते पोल्ट्री फार्म में पल रहे हजारों मुर्गी के चूजों की मौत हो गई। दुकानदार की लापरवाही के चलते मुर्गी के चूजों की मौत होने से पोल्ट्री फार्म के संचालक महबूब अली ने थाना डिलारी में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें दुकानदार पर चूने की जगह सफेद सीमेंट देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के डिलारी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर जिसके बाद संज्ञान लेते हुए दुकानदार और उसके दो बेटों के खिलाफ शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  दरअसल वेटरनरी डॉक्टर के द्वारा पोल्ट्री फार्म में चूना बिछाने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद पोल्ट्री फार्म संचालक के द्वारा इलाके की ही एक दुकान पर से चुना खरीद कर लेकर आ कर पूरे पोल्ट्री फार्म में बिछाया गया था, लेकिन दुकानदार के द्वारा पोल्ट्री फार्म में भेजने वाले चूने के स्थान पर वाइट सीमेंट दे दिया गया था। जिसको पोल्ट्री फार्म संचालक के द्वारा वाइट सीमेंट को चूना समझकर पूरी पोल्ट्री फार्म में बिछा दिया गया। पोल्ट्री फार्म में सीमेंट बिछाने की वजह से दो हजार से अधिक चूज़ों की मौत हो गईं।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'