मदरसों के सर्वे का सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने किया विरोध, कहा- इसे नहीं करेंगे बर्दाश्त 

मदरसों के सर्वे का सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने किया विरोध, कहा- इसे नहीं करेंगे बर्दाश्त 

Published : Sep 10, 2022, 12:11 PM IST

मदरसों के सर्वे को लेकर सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि हम इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मदरसों को ग्रांट देने और सरकारी मदद की भी बात कही। 

योगी सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे कराए जाने को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते और मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि इसे वो बर्दास्त करने वाले नही है। 
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू होने जा रहा है जिस पर सपा विधायक ने अपना विरोध दर्ज कराया है। जियाउर्रहमान बर्क ने इसे राजनीति करार देते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति नही होनी चाहिए, मदरसों के सर्वे का क्या मतलब है उनकी चैकिंग करा कर सरकार क्या साबित करना चाहती है, ये गलत है हम इसका विरोध करते है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ करना ही है तो मदरसों को ग्रांट दीजिये, सरकारी मदद करिए और जो बच्चे मदरसे में पढ़ रहे है वो कोई विदेशी थोड़े ही है वो भी इसी देश के नागरिक है उनके साथ इस तरह का भेदभाव करना, और अपनी राजनीति चमकाने के ये बहुत नीची हरकत है इसे हम बर्दाश्त करन वाले नही है। संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयानों के बाद अब उनके पोते ने बयानबाजी में कमान संभाल ली है, वो प्रदेश सरकार को घेरने का कोई भी मौका नही छोड़ते है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला