मां ने नाबालिग लड़के से बंद कमरे में किया निकाह, धर्मांतरण का पूरा मामला सुनकर उड़ जाएंगे होश

मां ने नाबालिग लड़के से बंद कमरे में किया निकाह, धर्मांतरण का पूरा मामला सुनकर उड़ जाएंगे होश

Published : May 24, 2022, 04:57 PM IST

कानपुर में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका निकाह एक बच्चे की मां से करा दिया गया। किशोर के निकाह का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय थाने पर मामले की शिकायत की तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। 

कानपुर: यूपी के कानपुर में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका निकाह एक बच्चे की मां से करा दिया गया। किशोर के निकाह का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय थाने पर मामले की शिकायत की तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान मे लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओ को शांत कराया और कार्रवाई करने का आदेश दिया। 

एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने इस  मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस बीच पुलिस ने महिला, नाबालिग किशोर और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। निकाह करवाने वाली महिला की मौसी की भी तलाश की जा रही है। उधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए नाबालिग किशोर को उसके परिवार को सौंपा जाए।

मुकदमा पंजीकृत
एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि काकादेव थाने में नाबालिग लड़के की मां ने तहरीर दी है कि उनके बेटे ने किसी दूसरे धर्म की महिला से शादी कर ली है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला