कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी, बीजेपी सांसद ने कहा- सुनियोजित ढंग से हुआ दंगा भड़काने का प्रयास

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी, बीजेपी सांसद ने कहा- सुनियोजित ढंग से हुआ दंगा भड़काने का प्रयास

Published : Jun 04, 2022, 11:07 AM IST

कानपुर हिंसा को लेकर सांसद सत्यदेव पचौरी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर कहा कि सुनियोजित ढंग से दंगे को भड़काने का प्रयास यहां पर किया गया। वहीं मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। 

कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में अभी तक पुलिस की ओर से तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में दो एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज करवाई गई है। हालांकि तीसरी एफआईआर तोड़फोड़ का शिकार एक शख्स द्वारा दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जबकि इस मामले में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की ओर से इस प्रकरण में अभी तक 35 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। 

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि कानपुर हिंसा में 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसी के साथ दोनों पक्षों के भी 30 लोगों को चोटें आई हैं। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और लूट की घटना को भी इस दौरान अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में लूटपाट, मारपीट और बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी से साथ डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, मंडल आयुक्त राजशेखर पैदल गस्त कर इलाके में सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने इस बीच बेगमगंज यतीमकाना नई सड़क इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला