करहल में मंच पर मुलायम भूले उम्मीदवार अखिलेश यादव का नाम, धर्मेंद यादव बोले- वोट मांगिए वोट

करहल में मंच पर मुलायम भूले उम्मीदवार अखिलेश यादव का नाम, धर्मेंद यादव बोले- वोट मांगिए वोट

Published : Feb 17, 2022, 06:57 PM IST

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को करहल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह मंच पर अपने भाषण को समाप्त करने लगे तो धर्मेंद्र यादव ने कहा वोट मांगिए वोट। फिर जब नेताजी ने वोट अपील की तो कहा जो भी प्रत्याशी है उसे जीत दिलाए। 

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को करहल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह मंच पर अपने भाषण को समाप्त करने लगे तो धर्मेंद्र यादव ने कहा वोट मांगिए वोट। फिर जब नेताजी ने वोट अपील की तो कहा जो भी प्रत्याशी है उसे जीत दिलाए। इसके बाद फिर मंच के पीछे से आवाज आई भइया (अखिलेश यादव) उम्मीदवार हैं यहां। जिसके बाद नेताजी ने अखिलेश यादव को जिताने की अपील की। 

करहल में मुलायम सिंह यादव ने जनसभा को संबोधन के दौरान कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी तीनों मिलकर ही देश को आगे ले जाने का काम कर सकते हैं। सपा सरकार बनने के बाद किसानों की खाद की व्यवस्था, उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाएगी। खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। 

समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो नौजवानों को रोजगार, नौकरी का इंतजाम किया जाएगा क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में नौजवान है इनको रोजगार नहीं व्यापार नहीं कैसे इनका परिवार चलेगा। समाजवादी पार्टी जो कहती है वो करती है। अखिलेश को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। सपा संरक्षक ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि देश में जनता के अंदर चिंता है कि कहां जाएं, क्या करें? मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो भी वादे किए हैं उनको समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला