काशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन का हुआ शुभांरभ, विधि-विधान से पूजा करते हुए श्रद्धालुओं का किया स्वागत

काशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन का हुआ शुभांरभ, विधि-विधान से पूजा करते हुए श्रद्धालुओं का किया स्वागत

Published : Aug 24, 2022, 12:08 PM IST

यूपी की विश्वनाथ नगरी काशी में विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन का शुभारंभ किया जा चुका है। यहां पर 40 बेड की सुविधा है, जो श्रद्धालु काशी में काशीवास करना चाहते है वो अपना समय मुमुक्षु भवन में बिता सकते है। इतना ही नहीं अलग-अलग जगहों से आए वृद्धजनों का तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की विश्वनाथ नगरी काशी में विश्वनाथ धाम में नवनिर्मित मुमुक्षु भवन का शुभारंभ मंगलवार की दोपहर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पूजा पाठ कर विधि विधान से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों से आए सात वृद्धजनों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। शुभारंभ के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि काशी में मृत्यु मोक्ष माना जाता है। इस परंपरा के निर्वहन को देखते हुए ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन का निर्माण कराया गया है। इसका संचालन तारा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ के दिन कुल छह अलग-अलग जगहों से लोग का काशीवास के लिए आये हैं। इस भवन की क्षमता 40 बेड की है, जहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस समारोह में मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा अर्चक राजेश उपाध्याय और पंडित नीरज पाण्डे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वाराणसी में आज विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के अंदर बने हुए मुमुक्षु भवन का उद्घाटन मंदिर के मुख्य कार्यपालक सुनील वर्मा ने किया। उसके बाद जो बुजुर्ग लोग यहां रहने के लिए आए हुए थे, उनको तिलक लगा कर अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला