कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने पहुंची RSS की मुस्लिम विंग, कहा- जो जगह हमारी नहीं, वहां स्वीकार नहीं होती इबादत

कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने पहुंची RSS की मुस्लिम विंग, कहा- जो जगह हमारी नहीं, वहां स्वीकार नहीं होती इबादत

Published : May 11, 2022, 02:18 PM IST

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारी मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किये और मंदिर होने के प्रमाणों का निरीक्षण किया। करीब 1 घण्टे तक मंदिर में रहने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जो जगह हमारी नहीं है उस जगह की गई इबादत कबूल नहीं होती।

मथुरा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारी मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किये और मंदिर होने के प्रमाणों का निरीक्षण किया। करीब 1 घण्टे तक मंदिर में रहने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जो जगह हमारी नहीं है उस जगह की गई इबादत कबूल नहीं होती।

मंगलवार को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के निर्देशन पर मथुरा आये पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किये। करीब एक घण्टे तक मंदिर में रहे पदाधिकारियों हर उस स्थान का निरीक्षण किया जहां से उनको मंदिर के अति प्राचीन होने के प्रमाण मिले। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संघटन मंत्री तुषार कांत के नेतृत्व में आये इस समूह में 10 लोग थे। इस समूह में प्रान्त संघटन मंत्री कानपुर प्रान्त आलोक चतुर्वेदी, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान,सूफी संत मलंग के कानपुर प्रांत संयोजक अरशद खान, इटावा की जिला संयोजक कोमल नेहा, सदस्य आसिफ जरारी,कुंवर आसिफ अली,रेहाना खातून,मरियम खां और देहरादून से आईं निशा खां थी। इन सभी का स्वागत हिंदूवादी नेता और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व विजय बहादुर ने पटका पहनाकर किया। दर्शनों के दौरान मंदिर के पुजारी ने सभी को प्रसाद दिया व भगवान की प्रसादी माला पहनाई। 

दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर आये राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मुजाहिर खान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह धरोहर है। इसे तोड़कर मस्जिद बनाई है। मस्जिद में कोई आकृति नहीं होती यहां अवशेष मंदिर के हैं। मुजाहिर खान ने बताया कि जो धरोहर हमारी नहीं वहां नमाज करना भी गलत है।  प्रयागराज से आईं रेहाना खातून ने बताया कि यह श्री कृष्ण जन्मभूमि है यहां पर विदेशी आतंकवादियों ने मस्जिद बनाई। यहां पर की गई इबादत कबूल नहीं होगी।  

प्रयागराज से ही आईं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की सदस्य मरियम खान ने बताया कि वह अपनी कॉम के  लोगों से अपील करती हैं कि हमारा इस्लाम आपस में झगड़ा करना नहीं सिखाता। हम हिंदुस्तानी मुसलमान हैं आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश देने से अच्छा है बैठकर मामले को निपटा लें झगड़ा कर वक्त खराब न करें। अगर इनकी जगह है तो मान लें इसमें कोई बुराई नहीं हैं। यह जगह इनकी हैं  इन्हें सौंप दें।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला