कमल के फूल पर मुस्लिम महिलाओं ने दिया वोट, दुकानों पर कब्जा करने के साथ मिलने लगी धमकी

कमल के फूल पर मुस्लिम महिलाओं ने दिया वोट, दुकानों पर कब्जा करने के साथ मिलने लगी धमकी

Published : Mar 13, 2022, 05:48 PM IST

पीड़ित मुस्लिम महिला के परिवार का कहना है कि भाजपा के कमल के निशान पर वोट देने पर मुस्लिम समाज के ही कुछ अंसारी लोगों के द्वारा हम मुस्लिम महिलाओं को धमकी दिया जा रहा है। साथ ही हमारी दुकानों पर कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है।

मऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनने के बाद भले ही यूपी के लोग जश्न में डूबे हों और अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर खुशियां मना रहे हों, लेकिन मऊ जनपद में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा योगी सरकार पर आस्था और विश्वास व्यक्त करना उन्हें भारी पड़ रहा है।

पीड़ित मुस्लिम महिला के परिवार का कहना है कि भाजपा के कमल के निशान पर वोट देने पर मुस्लिम समाज के ही कुछ अंसारी लोगों के द्वारा हम मुस्लिम महिलाओं को धमकी दिया जा रहा है। साथ ही हमारी दुकानों पर कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है। हालांकि इन महिलाओं ने भाजपा के अल्पसंख्यक विभाग के नेता मकसूद खान के साथ प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है, साथ ही न्याय की मांग किया गया है।

अपने को भाजपा का समर्थक और वोटर बता रही पीड़ित मुस्लिम महिला शाइस्ता खान ने मीडिया कर्मियों से बात करते कहा कि हम धोबिया इमली स्थित कासिमपुरा मोहल्ले के रहने वाले हैं और हम योगी आदित्यनाथ के बातों और कार्यों से सहमत होकर इस बार के विधानसभा चुनाव में कमल के फूल पर वोट दिए थे। जिसके बाद यहां के अंसारी लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है और हमारी दुकान पर कब्ज़ा किया जा रहा है। अंसारी लोगों का कहना है कि तुमने छड़ी पर वोट क्यों न दिया, कमल को क्यों दी। ये लोग हमें धमकी दे रहे और प्रताड़ित कर रहे हैं। इसलिए हम सरकार व प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more