मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की हत्या के बाद घटना के अनावरण के चार टीमें गठित की गई है। मामले में बुजुर्ग के हत्या के बाद परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के कैलाश नगर गांव में बुधवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग 62 वर्षीय महिला उर्मिला की रोटी बनाते वक्त रसोई में गर्दन और हाथ काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि मृतक बुजुर्ग महिला अपने दो बेटों संग घर में अकेली रहती थी।
दरअसल मामला रतनपुरी थाना इलाके के कैलाश नगर गांव का है, जहां बुधवार की देर रात गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिला की रसोई में खाना बनाते वक्त उसी के घर में गर्दन और हाथ काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
आपको बता दें मृतक बुजुर्ग महिला उर्मिला अपने दो बेटो राजीव और संदीप के संग घर में अकेली रहती थी। लेकिन बुधवार की देर रात 8:30 बजे के तकरीबन घर में बुजुर्ग महिला उर्मिला अकेले खाना बना रही थी तभी अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बहरहाल घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव की माने तो चाकू से गोदकर महिला की हत्या की गई है। इस मामले में चार टीमें गठित कर दी गई है। शीघ्र से शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वही इस सनसनीखेज वारदात के बाद बुजुर्ग महिला के परिवार का कोई भी सदस्य बोलने के लिए तैयार नहीं है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST