शॉपिंग के बहाने वाइफ स्वैपिंग पार्टी में ले गया पति, शिकायत पत्र में महिला के आरोप पढ़कर पुलिस भी रह गई दंग

शॉपिंग के बहाने वाइफ स्वैपिंग पार्टी में ले गया पति, शिकायत पत्र में महिला के आरोप पढ़कर पुलिस भी रह गई दंग

Published : Jul 08, 2022, 04:28 PM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 06:56 PM IST

यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला को शॉपिंग के बहाने वाइफ स्वैपिंग पार्टी में पति ले गया। इतना ही नहीं महिला के साथ उसका देवर भी दुष्कर्म करता था। इसी से तंग आकर महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत पत्र दिया।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में वाइफ स्वैपिंग की शर्मनाक घटना से हर कोई दंग रह गया है। जिसके चलते पीड़ित महिला ने कोर्ट के माध्यम से अपने पति और देवर पर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल यह मामला मुजफ्फरगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी गुरुग्राम में सौरभ डुडेजा नाम के व्यक्ति से 14 जनवरी 2021 को हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा। लेकिन एक दिन उसका पति शापिंग के बहाने धोखे से उसे वाईफ एक्सचेंज पार्टी में दिल्ली ले गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। इतना ही नहीं महिला को वाइफ स्वैपिंग पार्टी में जाने से मना करने पर पति ने उसके साथ कुकर्म की घटना को भी अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप यह भी है कि उसके देवर शुभम डुडेजा ने भी उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो पति ने कहा उसकी अभी शादी नहीं हुई, और जब तक उसकी शादी नहीं होती तब तक ऐसे ही रहना पड़ेगा। 

आपको बता दे इस दौरान पीड़िता के साथ कई बार मारपिटाई भी की गई। पीड़िता द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो पति सौरभ डुडेजा ने उसे गुरुग्राम में एक अलग किराये का कमरा लेकर दे दिया। महिला के देवर ने वहां जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पुलिस में शिकायत करने पर देवर ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत मुजफ्फरनगर एसएसपी तथा थाना पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब जाकर इस मामले में कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति सौरभ डुडेजा और देवर शुभम डुडेजा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले में सीओ मंडी हिमांशू गौरव ने बताया की थाना नई मंडी में एक महिला द्वारा अपने पति और ससुराल वालो के विरुद्ध उत्पीड़िन सम्बंधित कुछ गंभीर आरोप लगाये है। सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला