BHU के आयुर्वेद संकाय में जल्द शुरू होगी नाड़ी परीक्षा OPD, प्राचीन चिकित्सा पद्धति को मिलेगा बढ़ावा 

BHU के आयुर्वेद संकाय में जल्द शुरू होगी नाड़ी परीक्षा OPD, प्राचीन चिकित्सा पद्धति को मिलेगा बढ़ावा 

Published : Sep 14, 2022, 02:56 PM IST

बीएचयू में जल्द ही नाड़ी परीक्षा की ओपीडी शुरू की जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इस घोषणा के बाद आयुर्वेद चिकित्सा को विस्तार मिलेगा। 

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अब जल्द ही नाड़ी परीक्षा की ओपीडी शुरू हो जाएगी। क्रिया शारीर विभाग बीएचयू से भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। भारत सरकार ने इसका गजट भी जारी कर दिया है। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद आयुर्वेद चिकित्सा का चेहरा ही बदल जाएगा। इससे जहां भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और वहीं रोगियों के रोग का सही और सटीक निदान भी होगा।
बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर वैद्य सुशील कुमार दुबे ने केंद्र सरकार को नाड़ी परीक्षण की ओपीडी शुरू करने का प्रस्ताव आयुष मंत्रालय को दिसंबर 2019 में भेजा था। इसके बाद मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2020 में भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद को अध्ययन व क्रियान्वयन करने के लिए भेज दिया था।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला