मदरसों में 75वें स्वतंत्रता दिवस के दिन दिखी धूम, छात्रों ने कागज पर चित्रकारी कर बनाया भारत का नक्शा

मदरसों में 75वें स्वतंत्रता दिवस के दिन दिखी धूम, छात्रों ने कागज पर चित्रकारी कर बनाया भारत का नक्शा

Published : Aug 15, 2022, 03:48 PM IST

यूपी के जिले उन्नाव में 75वें स्वतंत्रता दिवस के दिन अलग ही धूम देखने को मिली। छात्रों ने कागज पर चित्रकारी कर भारत का नक्शा और राष्ट्रीय ध्वज को बनाया। शहर के जामियतुल मदीना मदरसा में रंगामंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मदरसों में सिर चढ़कर बोला। मदरसों में तिरंगा फहरा तो वहीं छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया है। छात्रों ने चार्ट पर चित्रकारी कर तिरंगा व भारत का नक्शा बनाया। सीओ सिटी मदरसे के कार्यक्रम में शामिल हुए। देशभक्ति के जज्बे व प्यारा-प्यारा हिन्द हमारा उद्घोष के बीच शहर की जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में आजादी का जश्न जामियतुल मदीना के साथ का पोस्टर उन्नाव की गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दे रहा था। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में भी प्रमुखता से इस बार झंडे का ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दावते-ए-इस्लामी द्वारा संचालित जामियतुल मदीना मदरसा में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार शामिल हुए। मदरसा में ध्वजारोहण के अलावा छात्रों ने आजदी के नायकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से याद कर नमन किया। छात्रों के द्वारा चार्ट पर चित्रकारी कर तिरंगा व भारत का नक्शा बनाया गया जो काफी सराहा गया। 

सीओ सिटी ने मदरसों के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया और मदरसा संचालकों को बधाई दी। इसके बाद मदरसा के सैकड़ों छात्रों ने सफ़ेद रंग की ड्रेस में तिरंगा यात्रा निकाली। शहर की जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा जोश व उल्लास के साथ निकाली गई फिर छिपियाने चौराहा होते हुए कसाई चौराहा से मोहल्ला कांजी होते हुए जामियतुल मदीना मदरसा में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को काफी समर्थन मिला है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला