सरकारी कागजों में मृत दिखने पर बोला किसान- 'साहब मैं जिंदा हूं'

सरकारी कागजों में मृत दिखने पर बोला किसान- 'साहब मैं जिंदा हूं'

Published : May 23, 2022, 06:03 PM IST

अधिकारियों की लापरवाही से एक जिंदा किसान सरकारी कागजों में मृत घोषित हो गया है। जिसकी वजह से पीड़ित की किसान सम्मान निधि रूक गई। इतना ही नहीं जिलाधिकारी से लेकर सीएम तक वह कई बार गुहार लगा चुका है। 

सहारनपुर: जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने के मामले पहले भी कई बार सुनने को मिले है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में सामने आया है, जहां पर एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया है। सरकारी मशीनरी कभी-कभी इतनी बड़ी गलती कर देती है कि व्यक्ति के जिंदा होने के बावजूद सरकारी कागजों में मृत घोषित हो जाते है। पीड़ित किसान के मृत घोषित होने के बाद उसकी सम्मान निधि ही रुक गई। किसान अनेक बार जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार भी लगा चुका है। वह अपने जिंदा होने का सबूत दे रहा है लेकिन अभी तक सरकारी कागजों में मृत ही चल रहा है।

शहर के ग्राम बालू के किसान तेजपाल सिंह ने बताया कि नवंबर 2020 तक किसान सम्मान निधि खाते में आ रही थी लेकिन उसके बाद कोई निधि नहीं आ पाई है। पता करने पर जानकारी हुई कि सरकारी कागजों में अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते मृत घोषित कर दिया है। जिससे किसान सम्मान निधि रुक गईं हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि उसे मृत घोषित करने से उसको व परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है। किसान ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से फिर गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मैं जिंदा हूं! इसके लिए जो भी प्रमाण चाहिए मैं दे सकता हूं। मेरी किसान सम्मान निधि मेरे खाते में डलवाई जाए।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more