एक लाख का इनामी बदमाश फहीम ATM मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 40 दिन पहले पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

एक लाख का इनामी बदमाश फहीम ATM मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 40 दिन पहले पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Published : Jun 17, 2022, 12:03 PM IST

एक लाख का इनामी बदमाश फहीम एटीएम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कस्टडी से 40 दिन पहले फरार हुआ था। एसओजी और पुलिस की जवाबी कार्यवाही में फहीम को पैर में गोली लगी है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में शहर में 40 दिन पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर फहीम उर्फ ATM गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फहीम को गोली लगी है। एनकाउंटर के दौरान एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। इतना ही नहीं फहीम पर एक लाख रुपये का पुरस्कार भी था। कांठ थाना क्षेत्र में ऊमरी निवासी फहीम उर्फ एटीएम कांठ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, लूट, डकैती जैसे 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यूपी के अलावा फहीम आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में क्राइम करता था। हत्या के एक मामले में फहीम एटीएम पिछले दो साल से बिजनौर जेल में बंद था। 5 मई को फहीम ATM को बिजनौर पुलिस लाइन के 2 सिपाही राहुल और दिनेश मुरादाबाद कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। तभी वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। गैंगस्टर फहीम के साथ पुलिस मुठभेड़ पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने क्या कुछ कहा आइए सुनाते है।

02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम