ओवैसी ने CM योगी और PM मोदी पर की थी टिप्पणी, साक्षी महाराज ने दिया करार जवाब, देखें वीडियो

ओवैसी ने CM योगी और PM मोदी पर की थी टिप्पणी, साक्षी महाराज ने दिया करार जवाब, देखें वीडियो

Published : Dec 26, 2021, 06:31 PM IST

यूपी पुलिस के संदर्भ में दिए गए एक विवादित बयान को लेकर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम प्रमुख पर बड़ा हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा, ओवैसी कहां जाएंगे, इसकी चिंता करें। उनके लिए तो हमारा टी राजा ही काफी है। भाजपा सांसद ने कहा, ओवैसी हिम्मत है तो ओवैसी पहले टी राजा से ही बात कर लें।

उन्नाव: हरिद्वार (Haridwar) में बीते दिनों आयोजित ‘धर्म संसद’ के दौरान कथित तौर पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर दिए गए भाषण पर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaddudin owaisi) ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (samajwadi party) प्रमुख अखिलेश यादव (akhilesh yadav) की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी पर उनके यूपी पुलिस को लेकर दिए विवादित पर हमला बोला है।

साक्षी महाराज बोले- 'ओवैसी के लिए टी राजा ही काफी है'
वहीं, ओवैसी के यूपी पुलिस के संदर्भ में दिए गए एक विवादित बयान को लेकर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम प्रमुख पर बड़ा हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा, ओवैसी कहां जाएंगे, इसकी चिंता करें। उनके लिए तो हमारा टी राजा ही काफी है। भाजपा सांसद ने कहा, ओवैसी हिम्मत है तो ओवैसी पहले टी राजा से ही बात कर लें।

असदुद्दीन ओवैसी ने हरिद्वार सम्मेलन को लेकर ट्वीट किया है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने इस मुद्दे पर यूपी की भाजपा सरकार को भी घेरने की कोशिश की है। फिरोजाबाद की चुनावी रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने हरिद्वार सम्मेलन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला।

ओवैसी ने कहा कि वहां मुसलमानों के नरसंहार की बातें की गई, लेकिन भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि हरिद्वार में एक महाशय ने कहा कि अगर वो संसद में होता तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गोली मार देता, इस पर भी पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी यूपी में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों के जरिए वह विभिन्न मुद्दों को लेकर न केवल सत्ताधारी भाजपा पर, बल्कि सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं।

ओवैसी का वायरल हुआ था वीडियो
पिछले दिनों, असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कानपुर की एक चुनावी रैली के दौरान का बताया जा रहा था। इस वीडियो में ओवैसी ने यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में कहा था, ओवैसी ने कहा, याद रखना, हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, मोदी हमेशा नहीं रहेंगे। हम मुसलमान वक्त के चलते खामोश जरूर हैं लेकिन भूलेंगे नहीं। हम याद रखेंगे, हालात बदलेंगे.. तब तुमको कौन बचाने आएगा जब योगी मठ में चले जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे।

BJP पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा- बुखार से 200 बच्चो की हुई मौत लेकिन बाबा को नाम बदलने से फुर्सत नहीं

05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
Read more