पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सड़कों पर हुई धान की रोपाई, लोगों ने सरकारी दावों को बताया फेल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सड़कों पर हुई धान की रोपाई, लोगों ने सरकारी दावों को बताया फेल

Published : Sep 18, 2022, 03:35 PM ISTUpdated : Sep 18, 2022, 03:43 PM IST

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सड़कों पर धान रोपाई का मामला सामने आया। इस बीच नाराज लोगों ने विकास के सभी दावों को फेल बताया। लोगों ने कहा बारिश और जलजमाव के बाद रोगों का खतरा यहां है। 

प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त प्रदेश का का दम भरा जाता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही इस दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। बीएचयू के हैदराबाद गेट से 1 किलोमीटर स्थित विवेक नगर कॉलोनी नसीरपुर सुसुवाही में जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने आज धान रोपाई कर डाली। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय विधायक और हाल ही में या इलाका नगर निगम में आया उसके कार्यालय पर भी हमने पत्र दिया लेकिन स्थिति जस की तस है। इस मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं विधायक जी तो वोट लेने के बाद सुन ही नहीं रहे।

लोगों ने कहा पिछले 2 वर्ष से वर्षा काल में सड़क पर 1 से 2 फीट ऊंचा पानी लगा हैं। इस पूरे इलाके में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं भी रहती हैं उनको भी आने में काफी समस्याएं होती हैं। वहीं जलजमाव की स्थिति के कारण बीमारियों का भी खतरा काफी ज्यादा है। लोगों ने कहा कि समय डेंगू की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा कोई छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। धान रोपाई करते हुए लोगों ने जमकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और मोदी सरकार के दावों को फेल बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है जहां तमाम दावे भरे जाते हैं। लेकिन यह दावे हवा-हवाई नजर आ रहे हैं हमने कई जगहों पर शिकायत की लेकिन आज तक उसका समाधान नहीं हो पाया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला