पैसों में लेनदेन को लेकर मरीज और तीमारदार ने काटा हंगामा, महिला डॉक्टर से बदसलूकी के बाद दर्ज हुई शिकायत 

पैसों में लेनदेन को लेकर मरीज और तीमारदार ने काटा हंगामा, महिला डॉक्टर से बदसलूकी के बाद दर्ज हुई शिकायत 

Published : Jun 30, 2022, 01:11 PM IST

हरदोई में अस्पताल में विवाद के बाद वायरल हुए वीडियो को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस की ओर से भी पूछताछ की गई। इस बीच डॉक्टर से बदसलूकी करने वाले मरीज और तीमारदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। 

यूपी के हरदोई में रुपयों के लेन-देन को लेकर अस्पताल में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कराने गई महिला ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को जल्द अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर रुपयों की पेशकश की। इस दौरान महिला डॉक्टर का हाथ महिला के लग गया जिसके बाद महिला ने महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पूरे मामले की शिकायत शिकायत पुलिस से की गयी है। इलाकाई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी और हंगामे की यह तस्वीरें हरदोई जिले के मेडिकल कॉलेज की हैं। दरअसल मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर संगीता की ड्यूटी थी। आरोप है कि वहां पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने डॉक्टर संगीता से जल्द अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर रुपयों की पेशकश की। इस पर डॉक्टर ने नाराजगी जाहिर की और डॉक्टर का हाथ महिला गया। महिला ने डॉक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर प्रिंसिपल और पुलिस भी पहुंची। काफी देर तक हंगामा होने के बाद महिला अपने परिजनों के साथ चली गई।

इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आक्रोशित महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ वाणी गुप्ता ने पूरे मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले मरीज और उसके तीमारदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई में जुटी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला