आईआईटी कानपुर (IIT kanpur) के दीक्षांत समारोह के साथ कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) के उद्घाटन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का कानपुरवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
कानपुर: आईआईटी कानपुर (IIT kanpur) के दीक्षांत समारोह के साथ कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) के उद्घाटन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का कानपुरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला खराब कानपुर की सड़कों से होकर गुजरा। आपको बता दें कि जहां-जहां से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजर रहा था, वहां- वहां लोग भारी संख्या में मौजूद थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अभिवादन किया।
कानपुर मेट्रो में भी दिखा था ऐसा ही नजारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जो उत्साह कानपुर की सड़कों पर देखने को मिला। ठीक वैसे ही उत्साह की तस्वीरें उस दौरान भी देखने को मिलीं, जब पीएम मोदी कानपुर मेट्रो में बैठकर सफर कर रहे थे। मेट्रों में बैठकर पीएम मोदी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते नजर आए और लोग अपनी छतों पर खड़े होकर उत्साह के साथ पीएम मोदी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
2017 से पहले यूपी में था भ्रष्टाचार का इत्र: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कानपुर में मेट्रो (Kanpur metro) के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) में जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों जो बक्से भर-भर के नोट मिले हैं, उसके बाद भी ये लोग यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है। उन्होने कहा कि 2017 से पहले जो भ्रष्टाचार का इत्र उन्होंने पूरे उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में छिड़क रखा था, उसका क्रेडिट लेने नही आ रहे हैं। नोटो का पहाड़ जो लोगो ने देखा, वही उनकी सच्चाई है।
अब कनपुरिये भी हुए मेट्रो वाले, देखिए कानपुर मेट्रो का Exclusive वीडियो
मेट्रो से लैस होने वाला यूपी का पांचवां शहर बनेगा कानपुर, PM Modi देंगे मेट्रो रेल सेवा की सौगात
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST