मुस्लिम समाज के लोगों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, भगवा यात्रा का मस्जिद के सामने हुआ जोरदार स्वागत

मुस्लिम समाज के लोगों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, भगवा यात्रा का मस्जिद के सामने हुआ जोरदार स्वागत

Published : Apr 11, 2022, 12:05 PM IST

रामनवमी पर कान्हा की नगरी ने साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल कायम की है। हिंदूवादी संगठनों द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पहली बार पर निकाली गयी भगवा यात्रा का मुस्लिम समाज ने तहेदिल से इस्तकबाल किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मथुरा: रामनवमी पर कान्हा की नगरी ने साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल कायम की है। हिंदूवादी संगठनों द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पहली बार पर निकाली गयी भगवा यात्रा का मुस्लिम समाज ने तहेदिल से इस्तकबाल किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव पर विश्वहिंदू परिषद समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने द्वारा नगर में पहली बार भव्य भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रमुख संत महंत,धर्माचार्यो समेत हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्राचीन सुदामा कुटी से शुरू हुई यात्रा का नगर के कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया। नगरनिगम चौराहे पर जहाँ वाल्मीकि समाज ने भगवान राम के चित्रपट की आरती उतारी वही भाजपा व संघ कार्यकर्ताओ ने भी पुष्पवर्षा की। नगर की शाही मस्जिद पर जब भगवा यात्रा पहुंची तो शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष आजाद  कुरैशी के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद  राघव,यात्रा संयोजक योगेश गौतम व अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाया गया। मुस्लिम समाज द्वारा भगवा यात्रा का स्वागत नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला