लूट की योजना बना रहे बदमाशों की प्लानिंग फेल, पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल

लूट की योजना बना रहे बदमाशों की प्लानिंग फेल, पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल

Published : Jul 28, 2022, 12:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के जिले शामली में लूट की योजना बना रहे बदमाशों की प्लानिंग फेल हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के बाद शहर के कांधना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के चलते एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं दूसरा फरार हो गया।

शामली: यूपी के जिले शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के पास लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश से लूटी हुई एक बाइक, एक देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया है। घटना में गोली लगने के बाद बदमाश को कांधला के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश शुरू करते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि यह मामला शहर के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के पास जंगलों का है। जहां पर राहगीरों से लूट करने की फिराक में बैठे बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपीयों पर जवाबी फायरिंग में पुलिस द्वारा एक बदमाश को गोली मारी गई है, जिसमें घायल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब रहा है। 

पकड़ा गया बदमाश जनपद गई बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर का रहने वाला रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र राणा पुत्र इंद्रपाल है। इतना ही नहीं पकड़े गए बदमाश में करीब 2 महीने पहले कांधला थाना क्षेत्र में दंपत्ति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अब आगे की कानूनी कार्रवाई को शुरू कर दिया। इस मामले में एसएसपी अभिषेक का कहना है कि गांव खंद्रावली के पास लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। तो दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला