PM मोदी ने किया कानपुर मेट्रो का उद्घाटन, CM योगी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया सफर

PM मोदी ने किया कानपुर मेट्रो का उद्घाटन, CM योगी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया सफर

Published : Dec 28, 2021, 03:42 PM IST

 कानपुर मेट्रो रेल परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री निराला नगर रेलवे मैदान पहुचे। 

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आईआईटी दीक्षान्त समारोह में शामिल होने के बाद आईआईटी मेट्रो स्टेशन (IIT Metro station) पहुंचे जहां उन्होंने  लोगों का अभिवादन किया। फिर मेट्रो में सवार हो मोती झील तक सफर किया। साथ ही कानपुर मेट्रो (Kanpur metro) रेल परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi adityanath) और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री निराला नगर रेलवे मैदान पहुचे। यहां पर उन्होंने कानपुर मेट्रो ट्रेन के पहले फेज को हरी झंडी दिखाई और साथ ही बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना' की भी सौगात दी।

आजादी की लड़ाई में कानपुर का अपना योगदान रहा है- पीएम
पीएम ने कहा कि आपने यहां आईआईटी की लीगेसी को जिया है। भारत के वर्तमान और इतिहास को जिया है। आज आप अपने उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत कर रहे हैं। आज मैं ये भी कहूंगा मेरी आपसे यही कामना रहेगी कि इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश किया है। आजादी की लड़ाई में कानपुर का अपना योगदान रहा है। एक छोर से दूसरे छोर तक अगर सैर करें तो ऐसा लगता है कि हम आजादी के संग्राम की सैर कर रहे हैं। देश को गति देने का दायित्व आपका है। 1930 में जब दांडी यात्रा शुरू हुई थी तो उसने उस समय पूरे देश को कितना आंदोलित किया था, तब उसने भारत के जन-जन में अभूतपूर्व विश्वास भर दिया। आज आप भी उन जैसे गोल्डन एरा में कदम रख रहे हैं। ये आपके जीवन का अमृतकाल है। अमृत महोत्सव की इस घड़ी में जब आईआईटी से निकलें तो 2047 का भारत कैसा होगा इसका सपना लेकर निकलें। जब आप अपने जीवन के 50 साल पूरा कर रहे होंगे उसके लिए आपको काम करना होगा। मुझे पता है कि आईआईटी कानपुर के माहौल ने आपको ऐसी ताकत दी है कि आपको अपने सपने पूरे करने से कोई रोक नहीं सकता। ये पूरी सदी टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more