बच्चे को अगवा कर 6 लाख की फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मासूम को सकुशल किया बरामद

बच्चे को अगवा कर 6 लाख की फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मासूम को सकुशल किया बरामद

Published : Mar 13, 2022, 07:20 PM IST

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से शुक्रवार की सुबह अपह्रत हुए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के इस मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बरामद बच्चे को परिजनों को सौंपते हुए हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है।

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से शुक्रवार की सुबह अपह्रत हुए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के इस मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बरामद बच्चे को परिजनों को सौंपते हुए हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार को हुआ था अपहरण
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड इलाके से शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे का अपहरण करने के बाद उसके पिता से फोन कर 6 लाख की फिरौती मांगी। वारदात के बाद मथुरा में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बच्चे का पिता चलाता है ऑटो
सरस्वती कुंड के पास बालाजी पुरम निवासी परमानंद ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परमानंद का बेटा यश (7) शुक्रवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। उसके गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि करीब 2 घंटे बाद परमानंद के पास एक फोन आया और उसमें बच्चे की फिरौती 6 लाख रुपए मांगी गई।

पुलिस की 6 टीमों ने किया बच्चे को बरामद
यश के अपहरण की खबर परमानंद ने तत्काल पुलिस को दी। एसएसपी ने बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 6 टीम बनाई। थाना गोविंद नगर, थाना कोतवाली, थाना हाईवे की पुलिस टीम के अलावा स्वाट, सर्विलांस व एसओजी की टीम बनाई गई। पुलिस की 6 टीमों ने यश को 48 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला