दुष्कर्म के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देर रात पेट्रोल लेकर थाने पहुंची मां ने किया हंगामा

दुष्कर्म के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देर रात पेट्रोल लेकर थाने पहुंची मां ने किया हंगामा

Published : May 28, 2022, 12:17 PM IST

उन्नाव में दुष्कर्म के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद देर रात आरोपी बेटी की मां ने जमकर हंगामा किया। थाने के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने महिला को बचा लिया।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपित को गिरफ्तार किया। जिस पर उसकी मां देर रात गंगाघाट कोतवाली पहुंची और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। यह देख पुलिस ने उसे समय रहते बचा लिया। महिला ने कोतवाली परिसर में घंटों हंगामा काटा। इस दौरान थाने में ड्रामा चलता रहा है महिला ने पुलिस पर 40 हजार रुपये रिश्वत देने का भी आरोप लगाया है।

बता दें कि गांव निवासी महिला ने गंगा घाट कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के रहने वाला विवेक ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने विवेक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही महिला ने विवेक के परिजनों के खिलाफ भी तहरीर दी। पुलिस ने सभी पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच पड़ताल में मामला सही पाया गया। जिस पर पुलिस विवेक को पकड़कर कोतवाली लाई। 

शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विवेक की मां बोतल में पेट्रोल लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंची और खुद पर पेट्रोल छिड़कने लगी। यह देख कोतवाली में मौजूद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन पुलिसकर्मी दौड़े और आग लगाने से पहले उसे पकड़ लिया। महिला के साथ उसकी बेटी भी थाने पहुंची। थाने में महिला ने घंटों देरी से बवाल काटा। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उससे 40 हजार रुपये भी ले लिए। उसके पक्ष को सुना भी नहीं गया। उसका कहना है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया है। यह बवाल देर रात तक चलता रहा। जिसके बाद उसे समझा-बुझाकर घर भेजा। इस बाबत गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला