मासूम से दरिंदगी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई पुलिस, 5 दिन बाद पीड़िता बोली- 'एक नहीं 3 लोग थे'

मासूम से दरिंदगी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई पुलिस, 5 दिन बाद पीड़िता बोली- 'एक नहीं 3 लोग थे'

Published : Mar 22, 2022, 04:37 PM IST

 सोशल मीडिया पर मासूम पीड़िता का एक बयान तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आरोपी नहीं बल्कि इस दरिंदगी की घटना को अंजाम देने में 3 आरोपियों के होने की पुष्टि कर रही है। इस बयान के सामने आने के बाद अब पुलिस की थ्योरी पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। 

अयोध्या: भगवान श्री राम की नगरी कही जाने वाली अयोध्या में बीते 17 मार्च को एक 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया था। घटना से सड़कों पर आक्रोश पैदा होता, उससे पहले ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया। चंद घंटों में हुई इस कार्रवाई के बाद एक तरफ पुलिस अपनी पीठ थपथपाने पर जोर दे रही थी। वहीं, अयोध्या की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर आक्रोश जाहिर करना शुरू कर दिया। सड़कों पर मांग उठने लगी कि आरोपी को जेल नहीं फांसी दी जाए। 

पुलिस की जेल भेजने वाली कार्रवाई के खिलाफ चल रहे महिलाओं के आंदोलन को एक बार फिर जोर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर मासूम पीड़िता का एक बयान तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आरोपी नहीं बल्कि इस दरिंदगी की घटना को अंजाम देने में 3 आरोपियों के होने की पुष्टि कर रही है। इस बयान के सामने आने के बाद अब पुलिस की थ्योरी पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। 

पीड़िता के इस बयान के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि घटना को इतना समय बीतने के बाद भी पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांत बैठी रही, पुलिस अपने छानबीन तेज करते हुए अभी तक तीन आरोपी होने का खुलासा क्यों नहीं कर पाई। 

पीड़िता के वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जब स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर से बात की गई तो वे मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। उन्होंने इस वीडियो को लेकर क्या कुछ कहा आइए सुनाते हैं। हालांकि, इस मामले से राजनीति भी पूरी तरह सक्रिय हो गयी है। सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने सरकार से परिजनों को 25 लाख का मुआवजा देंने की मांग की है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला