बकरीद और कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस का मास्टर प्लान, नए स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी, लगातार जारी है बैठक 

बकरीद और कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस का मास्टर प्लान, नए स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी, लगातार जारी है बैठक 

Published : Jul 07, 2022, 05:14 PM IST

उन्नाव में कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। इस बीच प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि परम्परागत तरीक़े से चले आ रहे कुर्बानी स्थल पर ही  कुर्बानी दी जाएगी।

उन्नाव में बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कांवड़ यात्रा और बकरीद को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं तो वहीं कांवड़ यात्रा के रूट पर पुलिस निगरानी कर रही है। कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों को पुलिस नोट कर रही है। वहीं बकरीद को लेकर भी स्पष्ट कर दिया गया है की पहले से चले आ रहे कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाएगी नए स्थानों पर कोई कुर्बानी नहीं दी जाएगी। एडिशनल एसपी ने बताया की बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई है, बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है, लोगों से परम्परागत रूप से त्यौहार मनाने की अपील की गई है। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर एडिशनल एसपी ने कहा कि  कांवड़ यात्रा जो हमारे यहां से गुजरती है, कांवड़ यात्रियों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

उन्नाव में कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर क्षेत्र में मीटिंग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है की कहीं पर भी कोई समस्या ना हो। बकरीद और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य है, जिसको लेकर थाने-थाने मीटिंग का दौर चल रहा है, वहीं पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। जबकी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस यात्रा के रूट पर चौकसी बरते हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम स्थलों को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा ढाबा मालिकों से भी बातचीत की गई है। वहीं बकरीद को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है की परम्परागत तरीक़े से चले आ रहे कुर्बानी स्थल पर ही  कुर्बानी दी जाएगी। वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए की कहीं भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना दी जाए। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला