जेसीबी की मदद से खोदकर निकाली गई 2 टन सरिया, चोरों ने वारदात को छिपाने के लिए अपनाया था नायाब तरीका 

जेसीबी की मदद से खोदकर निकाली गई 2 टन सरिया, चोरों ने वारदात को छिपाने के लिए अपनाया था नायाब तरीका 

Published : Jun 24, 2022, 04:09 PM IST

आरोपियों ने स्वीकार किया कि निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मौका पाकर सरिया, लोहे की चादर व ऐंगल चोरी करके जमीन में दफना देते थे।

औरैया जनपद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन का सीना चीर कर दफनाए गए 2 टन सरिया को बरामद किया है। यह सरिया चोरी की हुई थी जिन्हें जमीन के भीतर दफना दिया गया था। पुलिस ने चोरी करने वाले तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया। बरामद किया हुआ चोरी का माल निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे से चोरों ने चोरी किया था। बताया गया कि इन सरिया को बचाने के लिए जमीन में गड्ढा खोदकर दफन किया गया था।
यूपी के औरैया जनपद में थाना अछल्दा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन व्यक्ति को चोरी किए हुए सरिया चादर बेचने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। थाना अछल्दा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों विनोद कुमार ,देवेन्द्र व रंजीत को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के आलाधिकारी के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया कि निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मौका पाकर सरिया, लोहे की चादर व ऐंगल चोरी करके जमीन में दफना देते थे। इसके बाद सौदा तय होने पर जमीन से खोदकर निकाल कर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से सरिया जिनका वजन 2 टन था उसे बरामद किया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला