शहीदों के सम्मान में तीन लाख दीयों से रोशन हुआ  प्रयागराज, देखें वीडियो

शहीदों के सम्मान में तीन लाख दीयों से रोशन हुआ प्रयागराज, देखें वीडियो

Published : Dec 16, 2021, 12:36 PM ISTUpdated : Dec 16, 2021, 12:49 PM IST

बुधवार देर रात यूपी के प्रयागराज स्थित सिविल लाइंस में दिवाली जैसा नजारा दिखा। जहां विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक एक साथ तीन लाख दीये जलाकर पूरे इलाके को रोशन कर दिया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रयाग दक्षिण इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम , स्वस्तिक श्री यंत्र तथा ओम आकृतियों में टिमटिमाते दीयों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।

प्रयागराज: शहर के सिविल लाइंस (Civil lines) स्थित सरदार पटेल मार्ग (Sardar patel road) में बुधवार रात दिवाली जैसा नजारा दिखा। यहां विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक एक साथ तीन लाख दीये जलाकर पूरे इलाके को रोशन कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों ने जहां एक ओर भारत माता के जयकारे लगाए तो वहीं दूसरी ओर वंदे मातरम का भी उद्घोष किया गया। मौका था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rastriya swayamsevak sangh) की ओर से मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रयाग दक्षिण इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम , स्वस्तिक श्री यंत्र तथा ओम आकृतियों में टिमटिमाते दीयों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। यहां कार्यक्रम की शुरूआत में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि जब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन जाता स्वतंत्रता का यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव से इस लक्ष्य की ओर हमने बढ़ना शुरू कर दिया है । शताब्दी वर्ष तक इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। कहा कि स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक शक्ति और नेताजी सुभाष चंद्र बोस  के बलिदान की प्रेरणा प्राप्त करने के लिए विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक दीप सेतु बनाया गया। स्वामी विवेकानंद  ने शिकागो सम्मेलन में पूरी दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का बोध कराया था।  

एसपी मार्ग बंद होने से सिविल लाइंस में रहा जाम
संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल मार्ग पर सुभाष चौराहा और विवेकानंद चौराहा से ट्रैफिक ब्लॉक कर दिए जाने से सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम रहा। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। सरदार पटेल मार्ग के व्यापारियों को भी परेशानी हुई। क्योंकि रास्ता बंद हो जाने की वजह से उनकी दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला