ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और सीएम योगी रहे मौजूद

ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और सीएम योगी रहे मौजूद

Published : Jun 27, 2022, 04:19 PM IST

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती वहां पर थी। इस बीच राष्ट्रपति को जिस मार्ग से गुजरना था उसे रात में ही पुलिस ने घेरे में ले लिया था।

मथुरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। वह सुबह तकरीबन 9.45 बजे कृष्णा कुटीर के समीप बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर उतरते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां आम भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था। राष्ट्रपति का आगमन होने के साथ ही लोकल फोर्स और अधिकारी हटाए जाने के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली। इस बीच जो जहां भी था उसे वहीं पर रोक दिया गया। 
राष्ट्रपति के स्वागत के साथ ही बांकेबिहारी में दर्शन को लेकर भी खासा इंतेजाम किए गए थे। मंदिर को भी फूलों से सजाया गया था। राष्ट्रपति के मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के पहुंचने के साथ ही मंत्रोच्चारण शुरू हो गया। इसके बाद वह गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में भी पहुंचे। राष्ट्रपति ने वहां ठाकुर श्री बांके बिहारी को इत्र, गुलाब, फल और मिठाई निवेदित किया। राष्ट्रपति काफी देर तक अपलक ठाकुरजी की मनोहरी छवि को निहारते रहे। दर्शन के दौरान कृष्णा कुटीर की पांच माताएं भी मंदिर में मौजूद रहीं। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला