अयोध्या में संपन्न हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा

अयोध्या में संपन्न हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा

Published : Mar 16, 2022, 07:03 PM IST

राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे और आखिरी दिन की बैठक सर्किट हाउस में आज संपन्न हुई। ये बैठक मंदिर निर्माण सीमित के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में चली।इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य के अलावा टाटा कंसलटेंसी व एलएनटी के इंजीनियर भी मौजूद रहे।

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे और आखिरी दिन की बैठक सर्किट हाउस में आज संपन्न हुई। ये बैठक मंदिर निर्माण सीमित के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में चली।इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य के अलावा टाटा कंसलटेंसी व एलएनटी के इंजीनियर भी मौजूद रहे। बैठक संपन्न होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं पर भी मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण लगभग 30% पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दीर्घकालिक योजना पर काम कर रहा है। अगर राम मंदिर परिसर में 2 लाख श्रद्धालु भी एक साथ दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो उनको किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस योजना पर काम चल रहा है। 

इसके साथ ही परिसर में 50 हज़ार श्रद्धालुओं के सामानों के रखने की भी सुविधा दी जाएगी ताकि श्रद्धालु अपने सामानों को वहां पर रखकर रामलला का दर्शन पूजन कर सके। यही नहीं राम मंदिर परिसर में अग्निशमन वाहन खड़े होने की भी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिसर में आग लगने की घटना पर अग्निशमन दस्ता कैसे पहुंचेगा इस पर भी विचार किया जा रहा है। पानी की स्टोरेज पर भी विचार किया जा रहा है।राम मंदिर परिसर में टॉयलेट व प्रशासन की भी सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है। यही नहीं जो श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने पहुंचेंगे वे थके हुए होंगे उनके आराम करने के लिए भी भवन की सुविधा रखी जा रही है। राम मंदिर के गर्भ गृह के साथ-साथ 70 एकड़ के विकास पर भी चर्चा हो रही है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 30% पूरा हो चुका है और आगे का कार्य चल रहा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला