25 सितंबर से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज, राम का किरदार निभा रहे राहुल बूचर ने आयोजन को लेकर कही बड़ी बात

25 सितंबर से होगा अयोध्या में रामलीला का आगाज, राम का किरदार निभा रहे राहुल बूचर ने आयोजन को लेकर कही बड़ी बात

Published : Aug 21, 2022, 04:54 PM IST

अयोध्या की रामलीला को लेकर लगातार तैयारी जारी है। इस बीच भूमिपूजन के दौरान कलाकारों में काफी उत्साह देखा गया। 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रामनगरी अयोध्या में फिल्मी सितारों से सजी रामलीला होगी।

अयोध्या: फिल्मी सितारों की रामलीला का आगाज 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। लक्ष्मण किला के  मैदान में विधि-विधान पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी के साथ लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण, बीजेपी के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व भगवान राम का पात्र निभाने वाले कलाकार के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रामनगरी अयोध्या में फिल्मी सितारों से सजी रामलीला शुरू होगी। जिसमे फिल्मी जगत की कई नामचीन हस्तियां रामलीला के विभिन्न पात्रों पर अभिनय करेगी। 
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला हैं। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका में, रवि किशन केवट की भूमिका में,तथा गजेंद्र चौहान राजा जनक, गिरजा शंकर दशरथ, बिंदु दारा सिंह हनुमान, शाहबाज खान रावण की भूमिका में अभिनय करते दिखाई देंगे।तो वही राम की भूमिका निभा रहे राहुल बूच्चर ने बताया उत्तर प्रदेश में इतना भरपूर प्यार मिलता है। राम लीला करने और भूमि पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। अयोध्या की रामलीला का इस बार तीसरा वर्ष हैं।बता दें कि रामलीला के भूमि पूजन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आना संभावित था लेकिन किसी कारणों की वजह से उनका कार्यक्रम ने आना रद्द हो गया।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला