मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने के साथ परिवार पर की थी टिप्पणी, बीजेपी नेता की तहरीर पर 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने के साथ परिवार पर की थी टिप्पणी, बीजेपी नेता की तहरीर पर 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

Published : Apr 19, 2022, 07:30 PM IST

लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद की गूंज गोंडा तक पहुंच चुकी है। इसी बीच अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री के भाई को काफिर बता पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती है। 

गोंडा: लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद की गूंज गोंडा तक पहुंच चुकी है। इसी बीच अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री के भाई को काफिर बता पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती है। 

पीड़ित को बताया काफिर
कोतवाली नगर के उम्मेदजोत बनकटवा से यह मामला सामने आया। जहां के रहने वाले मुहम्मद लुकमान ने तहरीर में बताया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। इसी के साथ वर्तमान में भी वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनका भाई सरफराज सुबह नमाज पढ़ने के लिए गया था। वापस आते समय जलीसे के बेटे मुन्नवर ने उसे रोक लिया। कहा कि जिस भाजपा में तुम शामिल हो वह पूरे देश में मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा रही है। तुम नमाज पढ़ने के लिए क्यों जाते हो तुम्हारा कोई ईमान तो है नहीं। तुम काफिर हो। 

गांव में पुलिस तैनात
मामले के बाद पुलिस ने मुनव्वर ने अपने पिता जलीसे, समसुददुहा और अन्य लोगों को भी बुलाया। सभी ने मिलकर उसके भाई की पिटाई की। जानकारी होने पर वह पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की गई। जिसके बाद पीड़ित किसी तरह वापस आया और घर में दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्र मौके पर गए और जानकारी ली। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला