अचानक भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबने से 4 साल के मासूम की हुई मौत

अचानक भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबने से 4 साल के मासूम की हुई मौत

Published : Jul 05, 2022, 06:02 PM IST

सहारनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान घर में सो रहे 3 बच्चे सहित चार लोग मलबे में दब गए.ॉ। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता और दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं बच्चे की मौत के बाद उसका पिता बेहोश हो गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे हुआ। गांव भोजेवाला निवासी मेहरबान अपने पुत्रों शिफात (4) उजैर (5) और उमैर (7) के साथ अपने कच्चे मकान के अंदर सोया हुआ था। उसकी पत्नी अंजुम दो साल की बेटी उमैरा के साथ घर के आंगन में सोई हुई थी। सुबह के समय अचानक मकान की छत की कड़ी टूटने से छत भरभराकर गिर गई, जिससे मेहरबान और उसके तीनों बेटे मलबे में दब गए। मेहरबान की पत्नी अंजुम ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। आसपड़ोस के लोगों की भीड़ ने मलबा हटाकर मेहरबान और तीनों बेटों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार वर्षीय शिफात ने दम तोड़ दिया। परिजन और ग्रामीण शिफात के शव को वापस गांव ले आए, जबकि मेहरबान और उसके दो अन्य बेटों उजैर व उमैर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला